Check out my book on YourQuote. Recently published with YourQuote. click the link: https://www.yourquote.in/dhirendra-bisht-de4h/books/kuch-is-trh-jindgii-ck9

Wednesday, 21 December 2016

दिलों की राजनीति

कभी राजनीति दलों के बीच हुआ करती थी,
पर आज दिलों के बीच आ गई..!
-- "धीर"

Monday, 12 December 2016

आसुँओं कीमत

आँखों से भला कोई और
कैसे आसुँओं की कीमत जान सकता है।

गम के हों या ख़ुशी पर,
आंसू भी अपना हक़ अदा कर जाता है।
--" धीर''

ख्याल

ज्यादा ख्याल भी
इंसान को एक दिन उसी का दुश्मन बना देता है..!!
-- "धीर"

ए मनचले आशिक़

इतने रंग भी ना बदल ए मनचले आशिक,
कही इन रंगों में,
मैं तेरा असल रंग ही ना भूल जाऊं..!!
-- "धीर"

Tuesday, 6 December 2016

लिखना

इतना आसान भी नहीं है लिखना,
खुद को पहले कलम की स्याही में मिलाना पड़ता है..!!
-- "धीरेन्द्र" (धीर)

Friday, 2 December 2016

ऐ जिन्दगी

अब तक बिखरा था,
अब और निखरना बाकी है।
इतने भी एहसान न कर ''ऐ जिन्दगी'',
अभी और मुश्किलों में जीना बाकि है।
-- ''धीरेन्द्र'' (धीर)

जरुरत

दुनिया तभी साथ होती है,
जब उसे आपके साथ की जरुरत होती है ..!
- "धीर"

अपना सफ़र

थम जाती हैं अक्सर मुश्किलें
उन्हें देख कर,
जो अपना सफ़र ख़ुद तय करना जानते हैं..!
- "धीरेन्द्र" (धीर)......,

जिन्दगी का इतिहास

अपनी जिंदगी का इतिहास वही लोग लिखते हैं,
जो लोग अपनी सोच को, इरादों से बड़ी रखते हैं...!
-- "धीरेन्द्र" (धीर)

बराबरी

किसी बराबरी उसकी सोच से नहीं,
छमता से करें..!
-- "धीर"

सुंदरता

सुन्दरता चेहरों में कम,
विचारों में ज्यादा सही लगती है..!!!
-- "धीर"

Wednesday, 9 November 2016

चाहत

दुनिया भले ही ख्यालों में हो, पर मैं अपनी हकीकत से रूबरू हूँ।
ये पल मुश्किलों का ही सही, पर मैं अपनी चाहत के बहुत करीब हूँ।
-- ''धीरेन्द्र'' (धीर)

Monday, 31 October 2016

Intermittently heights

A wish from my life, I want to touch to the ground intermittently heights..!
-- Dhirendra (Dhir)

Tuesday, 25 October 2016

बीते लम्हों

खुश तो नहीं मैं, बस कोशिश कर लेता हूँ हँसाने की,
भुला नहीं आज भी बीते लम्हों को,
बस थोड़ा व्यस्त हूँ कल को बनाने में
- "धीरेन्द्र" (धीर)

Sunday, 9 October 2016

हौसले

"जिंदगी में मुश्किलें बड़ी नहीं होती,
बल्कि उन से बड़ी उनको आसन करने वालों के हौसले होते है"
-- "धीरेन्द्र'' (धीर)

तलाश

जिंदगी को किसी सुनहरे मौके की तलाश नहीं होती,
बल्कि सुनहरे मौंको को एक अच्छी कोशिश करने वाले की तलाश हमेशा होती है।
-- ''धीर''

Wednesday, 5 October 2016

अफ़साना

जो मन कह रहा, अब वही सुन रहा हूँ।
बेसुध हूँ इस कदर,
जैसे मैं जिन्दगी का कोई अफ़साना लिख रहा हूँ।
-- ''धीर"

Wednesday, 28 September 2016

Monday, 26 September 2016

Wednesday, 7 September 2016

''Thinking and intentions''

Make a difficult job easier in life, then keep thinking always great intentions.
-- Dhirendra S. Bisht ( Dhir)