Check out my book on YourQuote. Recently published with YourQuote. click the link: https://www.yourquote.in/dhirendra-bisht-de4h/books/kuch-is-trh-jindgii-ck9

Friday, 30 March 2018

ज़िंदगी में अभी आज बाकी है..!

अतीत तो एक ज़रिया था,
ज़िंदगी में अभी आज बाकी है..!

खोना तो दस्तूर है जिंदगी का,
पाना अभी तो बाकी है..!

बेशक वक्त से हार गया मैं,
खुद में जीत बरकरार अभी भी बाकी है..!

थाम ना पाया दामन अतीत मेरा,
पर आज में  हुनर अभी बाकी है..!

अतीत तो एक ज़रिया था,
ज़िंदगी में अभी आज बाकी है..!(धीर )



पागलपन जरूरी है, “जिन्दगी” में

“पागलपन जरूरी है, जिन्दगी में।
शौक तो सिर्फ एक नशा है।
जो एक दौर के बाद बदल जाता है।”(धीर)

“पागलपन जरूरी है, जिन्दगी में।
शौक तो सिर्फ एक नशा है।
जो एक दौर के बाद बदल जाता है।”(धीर)

Monday, 26 March 2018

खोने का मलाल

जिस शख्स ने खुद ही को खो दिया हो,
उसे किसी के खोने का क्या मलाल। (धीर)

जिस शख्स ने खुद ही को खो दिया हो,
उसे किसी के खोने का क्या मलाल। (धीर)


रंग और सोच

रंगों की तो बात ही कुछ और है
मुश्किल तो दुनिया में सिर्फ सोच से सोच का मिलना है। (धीर)

रंगों की तो बात ही कुछ और है
मुश्किल तो दुनिया में सिर्फ सोच से सोच का मिलना है। (धीर)

Saturday, 24 March 2018

Reality of Life

Accept the life reality,
The dreams themselves will come true.
Through acceptance,
You will adopt success in life.(DHiR)

Accept the life reality,
The dreams themselves will come true.
Through acceptance,
You will adopt success in life.(DHiR)


Thursday, 22 March 2018

ज़िंदगी तन्हा सफ़र

गर है शिकायत खुद ही से,
फिर ज़िंदगी से शिकवा कैसा..!

जब ज़िंदगी ही तन्हा सफ़र है,
तो भीड़ से ये कैसा वास्ता..!(धीर)

साथ

"अजीब साथ था हमारा..,
ना मोहब्बत से पुरा हुआ, ना ही नफरत से।" (धीर)

Wednesday, 21 March 2018

दर्द-ज़ख्म

गर दर्द अक्सर दिल में बयान हो,तो ही जिंदगी में ज़ख्म उभर पाते हैं..!! (धीर)  

चाहत

“खूब हैं चाहने वाले,
पर चाहत बयान किसी से नहीं होती”। (धीर)
“खूब हैं चाहने वाले,
पर चाहत बयान किसी से नहीं होती”। (धीर)

Tuesday, 20 March 2018

जिंदगी का मतलब

“इतना ही जान सका जिन्दगी को अब तक,
कुछ मैं वक्त के संग खोया,
तो कुछ वक्त मेरी यादों के संग।”(धीर)

“इतना ही जान सका जिन्दगी को अब तक,
कुछ मैं वक्त के संग खोया,
तो कुछ वक्त मेरी यादों के संग।”(धीर)

Monday, 19 March 2018

अतीत

जिसका खुद का कोई अतीत ना हो,
वो भला किसी का क्या आज बनेगा। (धीर)

जिसका खुद का कोई अतीत ना हो,
वो भला किसी का क्या आज बनेगा। (धीर)

Saturday, 17 March 2018

वक्त

वक्त झूठ को अपनाने में कम,
अक्सर सच को समझने में ज्यादा लगता है। (धीर)
वक्त झूठ को अपनाने में कम,
अक्सर सच को समझने में ज्यादा लगता है। (धीर)

Thursday, 15 March 2018

ख़ूबियाँ और ख़ामियाँ मेरे हुनर की

कमाल की है दुनिया जनाब,
कुछ नज़रों से 
तो कुछ ज़ुबान से बयान कर लेते हैं 
ख़ूबियाँ और ख़ामियाँ मेरे हुनर की।(धीर)
“कमाल की है दुनिया जनाब,
कुछ नज़रों से 
तो कुछ ज़ुबान से बयान कर लेते हैं 
ख़ूबियाँ और ख़ामियाँ मेरे हुनर की।”(धीर)

Wednesday, 14 March 2018

फैसले

“फैसले जितने ही मुश्किल भरे हों,
जिन्दगी को उतना ही आसान बनाते हैं।”(धीर)

“फैसले जितने ही मुश्किल भरे हों,
जिन्दगी को उतना ही आसान बनाते हैं।”(धीर)

Tuesday, 13 March 2018

बदलते दौर की नज़ाकत

एक ओर खामोशी
तो एक ओर शोर है..!!

कुछ रिश्ते अतीत से जुड़े थे मेरे,
कुछों की मौजूदगी आज से है..!!

कहाँ बदले हैं वक्त ने नज़ारे,
यहाँ तो बदलते दौर की अब नज़ाकत ही कुछ और  है।(धीर)

एक ओर खामोशी
तो एक ओर शोर है..!!

कुछ रिश्ते अतीत से जुड़े थे मेरे,
कुछों की मौजूदगी आज से है..!!

कहाँ बदले हैं वक्त ने नज़ारे,
यहाँ तो बदलते दौर की अब नज़ाकत ही कुछ और है।(धीर)

Sunday, 11 March 2018

आज और अतीत

जितना अतीत को नही जान पाया,
उतना ही जिंदगी ने आज को पहचाना है..!(धीर)
जितना अतीत को नही जान पाया,
उतना ही जिंदगी ने मेरे आज को पहचाना है..!(धीर)

Thursday, 8 March 2018

तन्हाई

तन्हाई बयान तो नहीं,
पर खूबसूरत ज़रूर होती है।(धीर)

तन्हाई बयान तो नहीं,
पर खूबसूरत जरूर होती है।(धीर)

Tuesday, 6 March 2018

मोहब्बत का काफिला

यूँ चला था मोहब्बत का काफिला संग में,
कि चलते चलते हम ही गुम हो गये..!

कुछ था उन नज़दीकियों में,
जो हम भी इश्क़ के करीब होने लगे थे.!

कुछ आज है इन फासलों में कि अब
पल पल दिल में सवालों के तूफान उठने लगे हैं..!(धीर)

यूँ चला था मोहब्बत का काफिला संग में,
कि चलते चलते हम ही गुम हो गये..!

कुछ था उन नज़दीकियों में,
जो हम भी इश्क़ के करीब होने लगे थे.!

कुछ आज है इन फासलों कि अब
पल पल दिल में सवालों के तूफान उठने लगे हैं..!(धीर)

Monday, 5 March 2018

कामयाब

पाने की इच्छा भी हर किसी को कामयाब नही बनाती,
अगर इरादा कुछ खोने का बना लो मन में
तो ज़िंदगी हार कर भी जीना सिखाती है..!(धीर)

पाने की इच्छा भी हर किसी को कामयाब नही बनाती,
अगर इरादा कुछ खोने का बना लो मन में
तो ज़िंदगी हार कर भी जीना सिखाती है..!(धीर)

झूठ

आसान है दुनिया से झूठ बोलना,
कभी फुर्सत मिले तो खुद से बोलकर देखना । (धीर)

आसान है दुनिया से झूठ बोलना,
कभी फुर्सत मिले तो खुद से बोलकर भी देखना । (धीर)

किस्मत

मैंने सिर्फ आज को ही जीया है।
किस्मत तो सिर्फ मेरे कर्मो पर तय होगी। (धीर)

मैंने सिर्फ आज को ही जीया है।
किस्मत तो सिर्फ मेरे कर्मो पर तय होगी। (धीर)

दुश्मन उसूलों वाला

कमी चाहने वालों की है ही नहीं,
काश दुश्मन कोई उसूलों वाला मिल जाता। (धीर)

कमी चाहने वालों की है ही नहीं,
काश दुश्मन कोई उसूलों वाला मिल जाता। (धीर)

Friday, 2 March 2018

उन्नति

"उन्नति सही मायनों में तभी होती है,
जब इन्सान के हालात नही
उसके आस-पास का माहौल बदलता है।” (धीर)
‘’उन्नति सही मायनों में तभी होती है,
जब इन्सान के हालात नही
उसके आस-पास का माहौल बदलता है।” (धीर)

अतीत

जितना आज से रूबरू होता हूँ ,
उतना ही अतीत याद आता है।
जितना आज से रूबरू होता हूँ ,
उतना ही अतीत याद आता है।(धीर)

वो शख्स

जो जुड़ा ही नहीं था दिल से मेरे
भला वो शख्स मुझे क्या तोड़ेगा। (धीर)

जो जुड़ा ही नहीं था दिल से मेरे
भला वो शख्स मुझे क्या तोड़ेगा। (धीर)

Thursday, 1 March 2018

यादें

बस यादें काफी हैं जिन्दगी जीने के लिये,
सहारे तो अक्सर शर्तों में जीने की बात करते हैं। (धीर)

बस यादें काफी हैं जिन्दगी जीने के लिये,
सहारे तो अकसर शर्तो में जीने की बात करते हैं। (धीर)