Check out my book on YourQuote. Recently published with YourQuote. click the link: https://www.yourquote.in/dhirendra-bisht-de4h/books/kuch-is-trh-jindgii-ck9

Friday, 29 December 2017

मोहब्बत की बात

अगर बात मोहब्बत की है
तो दूरियों में तब्दील होगी ही..!

छोड़ कर देखो नफ़रत का सहारा,
एक दिन तन्हाई भी दिलों से रूबरू होगी..!( धीर)

जिंदगी को लिखने का हुनर

काश मेरे अतीत को कोई पढ़ पाता,
शायद मेरा जिंदगी को लिखने का हुनर आज संवर जाता..!( धीर)


Thursday, 14 December 2017

आज दिल में

सब कुछ खोकर भी
अजीब सी खुशी है आज दिल में..!

हासिल भी कर लिया खुद को भीड़ से
फिर ये कैसी तलाश आज दिल में..!

जिंदगी साथ है आज,
फिर क्यूँ हमसफ़र नही..!

राही और मंजिल एक है
फिर क्यों राह एक नहीं..!

अजीब सिला है दूरियों का जिंदगी में..!
दिलों में अक्सर मोहब्बत बयान कर जाती हैं..!

अगर नज़दीकियाँ चंद लम्हों की ख़ुशी दे,
फिर क्यों फासले में अक्सर कमियाँ नज़र आती हैं..! (धीर)





Wednesday, 13 December 2017

प्यार जिंदगी सँवार देता है

नफरत भले ही किसी का कुछ ना बिगाड़ पाये,
पर प्यार अक्सर लोगों की जिंदगी सँवार देता है।(धीर)


Tuesday, 12 December 2017

Success is Based on Three Things

Success is based on three things,
Conceive the dreams,
Believe on your strength
And Achieve your goals.(DHiR)

Tuesday, 5 December 2017

नफरत की पनाह

मेरे हिस्से में अभी और नफरत बाकी है,
मोहब्बत को दो कदम पीछे रहने दो...!

जब खुद ही सब सही मान बैठे हैं,
चलो दिल को नफरत की पनाह में जीने दो..!{धीर}


THINK

Never think What the people in front
Are thinking about you.
Always think What image you are
Making in your mind for the people in front. {DHiR}




Monday, 4 December 2017

दिल मोहब्बत को दर्द कहता है

खुद प्यार में है
ये दिल आज मुझसे कहता है..!

जब जाना मैंने भी मोहब्बत को
तो दिल इसे सिर्फ दर्द कहता है..!(धीर)



नज़दीकियाँ खुद से

रूठा हूँ आज फिर खुद ही से,
जब आया फुर्सत में करीब अपने..!

अजीब ख्वाहिशें उमड़ने लगी हैं मन में,

मैं खुद में नज़दीकियाँ तय करना चाहता हूँ,
और ये दूर ले जाने की बात करते हैं..!(धीर )



Saturday, 2 December 2017

वास्तविकता

जिंदगी लफ़्ज़ों में भले ही बयां होती हो,
मगर मुकाम अक्सर कारवाँ कर के हासिल होते हैं।

ये तो तय है लोग भीड़ में भले ही तुम्हें भूल जाय,
मगर वो तन्हाई में अक्सर भूले हुए को याद करते हैं। (धीर)



Friday, 1 December 2017

ये चाहत भी अजीब है,

खामोखा समझने लगा हूँ,
आज भीड़ को अपना..!

ये चाहत भी अजीब है,
अब मुझे, मुझ ही से दूर करने की बात करती है..!(धीर)


Wednesday, 29 November 2017

Retain Your Skills to Improve Your Mistakes

People have courage,
To apologize for the mistake.
But less people retain his skills
To improving their own mistakes.{DHiR}


Monday, 27 November 2017

दूरियाँ एहसास बयान कर जाते हैं

प्यार कितना है तुम से
शायद ये बयान ना कर पाऊँ...,

अक्सर नजदीकियों से ज्यादा
दूरियाँ एहसास बयान कर जाते हैं...,(धीर)




Saturday, 25 November 2017

नक़ाब मोहब्बत का

खामोश हूँ आज
फिर ये मन में शोर कैसा...,

तन्हाई साथ है  मेरे,
फिर ये भीड़ में दोस्ती का होड़ कैसा...,

अगर दर्द जिंदगी है
तो दिल को ज़ख़्मों से हमदर्दी का भाव कैसा...,

अजीब लोग हैं आज भीड़ में
खुद दर्द देकर, खुद ही हाल पूछ लेते हैं...,

नक़ाब मोहब्बत का पहनकर
दिलों का रुख़ नफरत की ओर कर लेते हैं...,(धीर)


Thursday, 23 November 2017

मोहब्बत जीने का ज़रिया है

क्यों एहसास कम आज
अल्फ़ाज़ ज़्यादा हैं...,

मोहब्बत तो महज जीने का एक जरिया है,
फिर भी यहाँ दिलों में नफरत का रुख ज्यादा है...,(धीर)




Friday, 17 November 2017

जिंदगी

अजीब जिंदगी है जनाब
मैं मना रहा
और ये रूठ रही है...,

ऐसा क्या है आज भीड़ में,
जो परवाह छोड़ ख़्वाहिशों की है,
ये साज़िशों के बीच गुज़र रही है...,(धीर)


Tuesday, 14 November 2017

दोस्ती की मिसाल

खुद से बेहतर
कोई दोस्त ही कहा आज,
यूँ ही भीड़ में दोस्ती की मिसाल दे जाते हैं लोग...,{धीर}




तन्हा मुसाफ़िर

कामयाबी तो अक्सर तन्हा मुसाफ़िर तलाशती है,
फिर भी लोग सफर में
राही तलाशते रह जाते हैं ...., {धीर}


Monday, 13 November 2017

Effort Knows My Skill

I believes that life is difficult,
But my effort knows mine skill.{DHiR}

Sunday, 12 November 2017

साज़िश जिंदगी की

क्यों साज़िश
आज जिंदगी कर रही है....,
जो चाह सबसे करीब थी
वही मुझ से छूट रही है....,

कुछ था नज़दीकियों में
वो अब दूरियाँ बयान करती हैं....,

अजीब सिलसिला है मोहब्बत का
फासले में....,
ये तय तो नही होते
अक्सर दूरियों में नज़दीकी बयान कर जाते हैं....,(धीर)

Thursday, 9 November 2017

आसान काम

आसान काम है दिल को जितना,
मुश्किल तो सिर्फ
दिलों के बीच जीत बरकरार रखना है।(धीर)

Tuesday, 7 November 2017

Path of Integrity

The path of integrity always passes through difficulties...
But is not far away from success.{DHiR}

Friday, 3 November 2017

फुर्सत की मुलाकातें

फुर्सत की मुलाकातें अब रातों से होने लगी है..,
दिन तो बस ख़्वाहिशों के पीछे निकल जाता है..!(धीर)


Wednesday, 1 November 2017

फर्क अतीत और आज में

ख्वाहिशें अक्सर जीत की थी जिंदगी में ..,
क्यों आज मन खुद से ही हार गया..!

अतीत उम्मीदों भरा था मेरा..,
फिर क्यों आज मुझे नकार गया...!

क्या इतना ही फर्क है?
अतीत और आज में..!

जो सुबह अपनी रोशन हुआ करती थी...,
उन्ही में आज एक अजीब सी धुन्ध है..!

जिसमें अक्सर पाने की चाह हुआ करती थी,
उसी को आज खोने का मन है..!

जिनसे अतीत में ख़ुशियाँ थी...,
उन्ही से आज दिल में गम है..!{धीर}
-- धीरेन्द्र {धीर}



Tuesday, 31 October 2017

सुकून की तलाश में घर से दूर निकल गये

क्या हँसना क्या रोना ये तो तभी भूल गये..,
जब सुकून की तलाश में हम घर से दूर निकल गये...,(धीर)


Monday, 30 October 2017

Sunday, 29 October 2017

"ऐ जिंदगी''

सीख लिया है तुझको जीना "ऐ जिंदगी''
बस ख्वाहिशों में उलझ जाता हूँ अक्सर..!(धीर)

अरदास मोहब्बत की

मैं खुदा से अरदास मोहब्बत की करता रहा..,
फिर भी नफरत ने आज हमें मोहब्बत से मांग लिया..!(धीर)

Saturday, 28 October 2017

एहसास और दर्द

मैं एहसास लिखता हूँ,
और लोग दर्द की बात करते हैं..,

मैं तन्हाई में ख़ुद को जोड़ता हूँ,
बेवजह लोग मुझे तोड़ने की बात करते हैं..!【धीर】

Friday, 27 October 2017

मोहब्बत एक इबादत

मेरी मोहब्बत तो एक इबादत थी...,
फिर क्यों नफरत आज जिंदगी बन गई..!(धीर)

Thursday, 26 October 2017

मोहब्बत के रास्ते


दे जाते हैं दर्द वो रास्ते अक्सर
जो जिंदगी में मोहब्बत से गुजरते हैं..,

रख लिए कुछ दर्द आज दिल में हम ने,
सोच कर ये , शायद तन्हाई में काम आये..!(धीर)

याराना आज का

अजीब याराना है आज का...,
अक्सर अतीत को भूलकर, कल की बात करता है..!{धीर}

Monday, 23 October 2017

Humans Strength

Negativity is everywhere but positivity is somewhere,
There's a fact between both, Without these two energies,
Humans can't feel their strength.【DHiR】

Saturday, 21 October 2017

मिजाज गलतफहमी का

गलतफहमी का भी अपना एक मिजाज होता है...,
ना मोहब्बत होती है दिलों में...,
ना ही दिल में मोहब्बत का आगाज होता है..!(धीर)

Words Power

The words are unique,
But they always depend on the speaker.(DHiR)

Friday, 20 October 2017

आँसुओं ने आंखों को भिगो दिया

दिल ज़रा सी बात पर क्या रूठा आज,
तन्हाई ने एहसास जोड़ना शुरू कर दिया...,

आँखें चाहत में प्यासी क्या हुई,
आँसुओं ने उनको भिगो दिया...!{धीर}




Thursday, 19 October 2017

जिंदगी में कारवाँ

गुमनाम हो गये अपने शहर में आज
थोड़ा सा नाम बनाने में...,

कुछ अपने गैर तो कुछ गैर अपने हुए,
जिंदगी में कारवाँ बढ़ाने में...,

गर मान लो, दर्द को जिंदगी...,
तो ज़ख्म भी साथ देते हैं, मुसाफिर को मंज़िल तक पहुचने में...!【धीर】


Wednesday, 18 October 2017

नफरत दगा कर गई

क्या बयान करूँ उस इश्क को मैं..,
जो सिर्फ नफ़रत और मोहब्बत में फर्क करती रह गई..,
खुशनशीब तो मोहब्बत ही थी,
नफरत ही बेवजह दगा कर गई..!(धीर)


Tuesday, 17 October 2017

Monday, 16 October 2017

Easy to Blame someone

it’s easy to blame someone,
But it’s more difficult to get someone.[DHiR]
       

Wednesday, 11 October 2017

आस

ये कैसी आस है,
हर वक्त आंखों को किसी की तलाश है।(धीर)


Tuesday, 10 October 2017

Success always new in Life


The only success is always new, in life,
The but challenges are always the same.[DHiR]

Monday, 9 October 2017

मोहब्बत एक दुआ है

क्यों रस्म ज्यादा आज
और निभाने वाले कम हैं।

मोहब्बत तो एक दुआ है।
फिर क्यों इसेे अपनाने वाले कम और नफ़रत करने वाले ज्यादा हैं।(धीर)

Sunday, 8 October 2017

इश्क़ में सितम

इश्क़ में हर रोज़ नये सितम हैं,
कभी फासले ज़्यादा थे उनके दरमियाँ,
और आज नज़दीकियों में उनकी मोहब्बत गुम है..!{धीर}




Saturday, 7 October 2017

वो शख्स

ना याद कर, अब और दिल,
वो शख्स
अक्सर तुझे भूलने की बात करता है।(धीर)

Friday, 6 October 2017

अजीब जिंदगी

अजीब जिंदगी है "धीर'',
ना दोस्तों का पता है,
ना ही दुश्मनों का ठिकाना..!(धीर)



अब तुम याद आओ

भूल गया खुद को,
अब तुम याद आओ।

खुश हूँ तन्हा सफर में,
बस तुम राही बन के आओ।(धीर)



Thursday, 5 October 2017

आंसुओं में वजन

क्यों वजन है आंसुओं में आज इतना।
शायद दिल मोहब्बत से हताश होने लगा है..!(धीर)

Enchantment | Wealth | Sacrifice

Enchantment or wealth doesn't balance life.
But the sacrifice always balances to enchantment and wealth in to the life.{DHiR}


Wednesday, 4 October 2017

मन में हलचल

अजीब सी हलचल है
आज मन में,
ना पाने की खुशी है
ना ही खोने का गम है।[धीर]


Tuesday, 3 October 2017

खामोश हूँ आज

खामोश हूँ आज,
ये मन में कैसा शोर है।

लफ्ज कई हैं ज़ुबान पर,
हर तरफ खामोशी का ही जोर है।(धीर)