Check out my book on YourQuote. Recently published with YourQuote. click the link: https://www.yourquote.in/dhirendra-bisht-de4h/books/kuch-is-trh-jindgii-ck9

Thursday, 13 July 2017

जीने के मायने

रास्ते नहीं मायने बदल लो जीने के,
बदलाव पल में नही होते,
अक्सर जिंदगी बीत जाती है
कल को बेहतर बनाने में..!
-- धीर (धीरेन्द्र)...,



Wednesday, 12 July 2017

लिबास मोहब्बत का

ओढ़ लूँ लिबास तेरी मोहब्बत का,
आज तेरी पनाह में जीने को जी करता है.!

तेरी ख़्वाहिश में डूबा मन,
अब रोज़ मुझ से उलझता है!

भूल जाऊँ अब खुद को,
ये दिल मुझ से तेरी बातें करता है.!

थाम लूँ हर लम्हा हर पल को मैं,
जो संग तेरे गुजरता है.!

निखार लूँ खुद को आज मैं,
तेरे इश्क़ में बिखर ने को जी करता है.!

ओढ़ लूँ लिबास तेरी मोहब्बत का,
आज तेरी पनाह में जीने को जी करता है.!
-- धीर (धीरेन्द्र)...,


Tuesday, 11 July 2017

गुस्ताख दिल

अब नाराज़ रहने दो दिल को,
दर्द में ये बीते लम्हों को याद करेगा।
ना कर परवाह किसी ख़्वाहिश की,
ये फिर से गुस्ताखी करेगा.!
-- धीर (धीरेन्द्र)..,


Sunday, 9 July 2017

ज़िन्दगी

कभी शौक था लिखना लम्हों को,
आज यही ज़िन्दगी बन गया है.!

खो कर उसी को मिला है,
जिसने ज़िन्दगी को ज़िन्दगी से जिया है.!

मन की किताब हर जगह खुलती नहीं ,
बस इसे तलाश रहती है पढ़ने वालों की.!

गमों से उभर के तो देखो,
ज़िन्दगी तब तब हँसी है.!

जब जब उसके चेहरे पर
किसी ने दिल के बात पढ़ी है.!
-- धीर (धीरेन्द्र)...,





Integrity

If your integrity
The path began to become difficult,
So understand,
You are very close to the goal."
- DHiR (Dhinendra) ...,


Saturday, 8 July 2017

सबक

समय भले बुरा हो जिंदगी में,
किंतु सबक हमेशा सही सिखाता है.!
-- धीर ..., 

Friday, 7 July 2017

Human thinking

Human thinking can be as high as that,
As much as he could make mindset for the people.
-- Dhirendra S. Bisht..,


Wednesday, 5 July 2017

भाग्य और कर्म

भाग्य कर्म पर निर्भर होता है,
कर्म भाग्य पर निर्भर नहीं.!
-- धीर....,


Better Things

Things are better in life,
Which is a bit difficult with our thinking.
-- DHiR (Dhirendra S. Bisht)





Tuesday, 4 July 2017

जिंदगी की समझ

जिंदगी का मतलब,
सुख और दुख का होना नही है.!
जिंदगी वहाँ है,
जहाँ दोनों की समझ है.!
-- धीर (धीरेन्द्र)....,



शायरा तेरे इश्क़ की

तुम मुझे जिंदगी चुन लेना
मैं तुम्हें हमसफर.!
तलाश लूँगी तुझ को जिंदगी की ग़ज़ल में,
शायरा मैं तेरे इश्क़ की.!
-- धीर (धीरेन्द्र)...,


Monday, 3 July 2017

इश्क़ का मतलब

कोई समझा दे हमें मतलब इश्क़ का,
हर शख्स को खुद में खोते देखा है,
खुद ही को पाने के लिए.!
-- धीर (धीरेन्द्र)....,


Sunday, 2 July 2017

खास वजह

खुद को समझने के लिए,
जिंदगी में कभी कोई खास वजह नही होती.!

अगर सफर हो मुश्किलों से भरा,
तभी तन्हाई में सिर्फ़ अपनी ही बातें होती है.!
-- धीर (धीरेन्द्र)...,


Friday, 30 June 2017

आज

जिंदगी में "आज" की दो अहम भूमिका होती हैं!
एक अतीत को सुधारने की,
तो दूसरी कल को बेहतर बनाने की!
-- धीर (धीरेन्द्र)..,


Thursday, 29 June 2017

आईना मोहब्बत का

सँवार लेते हैं
खुद को अब तुम्हें देखकर!
तुम आईना मेरी मोहब्बत का हो!!

खुद से ही
इश्क़ करने लगे हैं!
तुम आईना मेरी इबादत का हो!!

खो कर अब खुद को
तुझ में तलाशने लगे हैं!
तुम आईना मेरी चाहत का हो!!

आँखें हसीन ख़्वाब सजाती हैं,
पल-पल तुम्हें निहारने से,
तुम आईना मेरी रूह का हो!!

तेरे सपने भी दिल को,
बहार से लगते हैं,
तुम आईना मेरी मोहब्बत का हो!!
-- धीर (धीरेन्द्र)...,




Wednesday, 28 June 2017

मोह्हबत के फरमान

आँखों में नमी,
पर होठों में मुस्कान,
शायद दिल ने सुना दिए
आज मोह्हबत के फरमान.!
-- धीर..,

Monday, 26 June 2017

समझ

बातें बड़ी नहीं,
इंसान की समझ बड़ी होती है.!

-- धीर (धीरेन्द्र)..,

Saturday, 24 June 2017

ऐसा क्या आज दिल में

ऐसा क्या आज दिल में ,
जो खुद से बयां करने को जी नही करता!

क्यूँ भर लिए "तरकश" से शब्द मन ने,
जो आज खुद में खोने को जी नही करता!

ख्वाहिशों की पनाह में होकर,
फिर क्यूँ आज खुद से दूर रहने को जी सा करता!

तय कर ली भीड़ में मीलों तन्हाई,
फिर क्यूँ आज तन्हाई से डर सा लगता!

जीत लिया हर आस को मन से,
फिर क्यूँ आज हारने को दिल सा करता!

ऐसा क्या आज दिल में ,
जो खुद से बयां करने को जी नही करता!
-- धीर (धीरेन्द्र)...,


Friday, 23 June 2017

रिश्ते घर जैसे

रिश्ते भी घर जैसे ही होते हैं,
बनाने में पूरी उमर बीत जाती है,
तोड़ने में पल भी नही लगता!
-- धीर (धीरेन्द्र)...,


Thursday, 22 June 2017

पहचान

पहचान भी अपने आप में बड़ी बात है,
अगर लोगों के बीच बढ़ानी हो,
तो खुद में खोना पड़ता है!
-- धीर (धीरेन्द्र)..., 

Tuesday, 20 June 2017

ये दिल

ये दिल भी अजीब सा है,
मुझ में रहता नहीं,
अब गैरों में जीने की बात करता है!
-- धीर (धीरेन्द्र)..,


Monday, 19 June 2017

मुश्किलें

मुश्किलें हम से उतनी ही बड़ी होती है,
जितनी वो हमारी सोच पर हावी होती हैं!
-- धीर (धीरेन्द्र)..,



Sunday, 18 June 2017

सबक

''अगर मुश्किलों को सबक बना लो जिंदगी में,
फिर तो ऊँचाई भी करीब सी लगती है उड़ने में।
-- धीर (धीरेन्द्र)..,


Saturday, 17 June 2017

बेपरवाह शख्स

''इश्क किया या गुनाह कर बैठे,
बेपरवाह शख्स पर ही बेवजह मोहब्बत लूटा बैठे!''
-- धीर (धीरेन्द्र)...,


Friday, 16 June 2017

तजुर्बा

इंसान पूरी ज़िन्दगी गलत हो सकता है,
पर तजुर्बा अक्सर ज़िन्दगी में सही होता है.!
-- धीर (धीरेन्द्र) ..,

Thursday, 15 June 2017

झिझक इंसान को अंदर से खोखली करती हैं,


          ये आम बात है आज हर कोई एक अच्छी जिंदगी और अपने बेहतर भविष्य के बारे में सोचता है, कुछ सोचते ही रहते हैं और कुछ सोच को पूरा भी करते हैं| कुछ लोगों की सोच बड़ी होते हुये भी, लोग फिर भी पीछे रह जाते हैं, और किस्मत को दोष देते हैं|



          एक बात आज प्राय सामने आती है, "झिझक" जो हमारे अंदर बसी है| कुछ लोगों के दिमाग़ में झिझक का प्रतिबिंब बना होता है, जिससे वह लोगों के बीच जाने में खुद को कमजोर समझते हैं, उनके मन में यही सोच अपना प्रभाव बनाती है, भीड़ में कैसे और लोगों में क्या बातें मुख्य होती हैं| यही से डर शुरू होता है, जो हमारे दिल को अंदर से कमजोर कर सीधा हमारे दिमाग़ पर असर करता है, जिससे कभी-कभार सब कुछ सही होने पर भी हम अपने लक्ष्य हासिल करते करते रह जाते हैं|

          जब सोच हम पर प्रबल होती है, तभी कुछ लोग अपने लक्ष्य को हासिल करते हैं, और कुछ रह जाते हैं| इसका मुख्य कारण सोच है, सोच की दिशा अगर सही है, तो हम अपने उद्देश्य को आसानी से हासिल करने में सफल होते हैं , किंतु जब सोच दिशा सही नही होती है ,तब सिवाय मायूसी कुछ हाथ नही आता|

          जिंदगी में कोई मुकाम हासिल करना है तो, सबसे पहले दिमाग़ का संतुलित में होना आवश्यक है, अन्यथा हर संभव कार्य हमारे लिए असंभव भी है|

किसी चीज़ को सोच का हिस्सा उतना ही बनाए
जितना वह हमारे लिए उपयोगी हो..!!
-- धीर (धीरेन्द्र) .....,

Wednesday, 14 June 2017

तलाश

ये तय है जिंदगी में "मुसाफिर"
"तलाश" हमसफ़र  की हो या मंज़िल की,
मिलना सिर्फ़ तुझे एक से है!
-- धीर (धीरेन्द्र)...,


Tuesday, 13 June 2017

Self-reflection

We are human
Negativeness will be just around us, because it's also a rule of nature!
Negativity is also a part of life,
if we used to use this part to live life,
then our thinking would be bigger one day!
-- Dhirendra (Dhir) S. Bisht


Monday, 12 June 2017

मंज़िल और तकदीर

मंज़िल उन्हें मिलती है,
जो घर से निकलते हैं!

राहों में अक्सर वही भटकते हैं,
जो अपनी तकदीर लिखते हैं!
-- धीर (धीरेन्द्र)..,


Saturday, 10 June 2017

सोच

इंसान उम्र से नहीं,
सोच से बड़ा होता है.!
-- धीर ...,

फिर से

ना याद आओ फिर से,
ये दिल फिर से गुस्ताख़ी करता है.!

ना लौट कर आना फिर से,
अब दिल मुझसे रूठने की बात करता है.!
-- धीर (धीरेन्द्र)..,



परिस्थिति

परिस्थितियां भले ही मुश्किल हो जीवन में,
पर इनसे पार पाने वाले ही
अक्सर जिंदगी को आसान बनाते हैं!
-- धीर (धीरेन्द्र)...,


Thursday, 8 June 2017

सोच

ये जरूरी नहीं है,
जैसी सोच हम रखते हैं, वही दुनियाँ भी रखे,
पर ये तय है,
खुद को बदलने वाले ही अक्सर दुनिया की सोच बदलते हैं!
-- धीर (धीरेन्द्र)..,


Wednesday, 7 June 2017

ऐ दिल

ना कर एहसास लम्हों को,
ऐ दिल!
अब डरने लगा हूँ,
हर नये एहसास से!

ना ज़िक्र किया कर
लोगों में रह कर,
अब तुझ में खोकर
खुद को तलाशता हूँ!

ना जीत हर शख्स को
खुद से बेहतर,
जीत कर भी अब
खुद से हारता हूँ!

थम जा ज़रा,
ऐ दिल,
थम ने से तेरे एक पल
मानो! जिंदगी को सुकून सा मिलता है!

तोड़ कर चला जाता है,
हर शख्स,
मैं खुद में रह जाता हूँ
तुझ को जोड़ कर!

ना कर एहसास हर लम्हे को,
ऐ दिल!
अब डरने लगा हूँ,
हर नये एहसास से!
-- धीर (धीरेन्द्र)...,

Tuesday, 6 June 2017

सोच

जमाना आपके लिए क्या सोचता है,
ये जानना आपके लिये जरूरी नही है।
आप जमाने के लिये क्या सोच रखते हैं,
ये अपने आप में जानना जरूरी है।
-- धीर (धीरेन्द्र)...,


Sunday, 4 June 2017

ऊँचाई

कुछ चीजें जिंदगी में आसान नहीं होती,
गर सोच को खुद से जीत लो,
तो ऊँचाई को पैरों से नीचे होने में देर नही लगती है!
-- धीर (धीरेन्द्र)..,


Saturday, 3 June 2017

अतीत के सिलसिले

सिलसिले कुछ ऐसे हैं अतीत के,
मैं आज को जीना चाहता हूँ,
और ये भी कल की बात करते हैं!
-- धीर (धीरेन्द्र)..,


Friday, 2 June 2017

इंतजार

ये इंतजार भी अजीब सा होता है,
लोग अपने आज को भूल जाते हैं !
कल के लिए!
-- धीर (धीरेन्द्र)..,


नज़रअंदाज़

नज़रों में सिर्फ़ उतना ही रहो,
जितना कोई आपको नज़रअंदाज़ ना कर सके!
 -- धीर (धीरेन्द्र)..,

Thursday, 1 June 2017

तख्त-ताज

राज तो दिलों पर मोहब्बत का होता है,
बे वजह लोग नफ़रत को तख्त-ताज समझ लेते हैं!

दिलों में आगाज़ तो सिर्फ़ मोहब्बत का होता है,
बे वजह लोग नफ़रत को अंजाम समझ लेते हैं!
-- धीर (धीरेन्द्र)..,


Wednesday, 31 May 2017

बेहतर कल

गर दर्द ही जिंदगी है,
तो घाव को क्या देखना!

गर राह काँटों से भरी है,
तो पैरों में क्या देखना!

अगर धूप जिंदगी में खिली हो,
तो छाँव की क्या सोचना!

गर लक्ष्य खुद को ही पाना है,
तो सफ़र में, किसी का साथ क्या सोचना!

जैसा आज है मुसाफिर,
उससे बेहतर कल को सोचना!

गर दर्द ही जिंदगी है,
तो घाव को क्या देखना!
-- धीर (धीरेन्द्र)...,

Tuesday, 30 May 2017

आज और कल

यही सोच कर आज को लिखता हूँ,
काश कोई खुद को पढ़ पाए!

क्यूँ आज की तुलना कल से करें,
क्यों ना आज को आज में ही रहने दिया जाए!

कल उनका है,
जो आज की कदर जानते हैं!

दौर उन्ही का है जहाँ में,
जो मुश्किलों में जिंदगी को तराशते हैं!

जी लिए दूसरों में जिंदगी अब तक,
क्यूँ ना आज खुद में खुद को जी जिया जाए!

यही सोच कर आज को लिखता हूँ,
काश कोई खुद को पढ़ पाए!
-- धीर (धीरेन्द्र)...,



Sunday, 28 May 2017

एक दिन

डर गया आज मुश्किलों से मैं,
मुझसे जुड़े लोगों का हौसला टूट जायेगा!
हार के ही जीतूंगा जिंदगी एक दिन,
सिर्फ एक दिन में बरसों जी कर दिखाऊँगा!
-- धीर (धीरेन्द्र)...,


कीमत

जितना खुद को लिखा,
उतना ही जिंदगी को पढ़ पाया!
कीमत अदा की हर खुशी की मैने,
पर लोगों ने खुशी से कम,
अक्सर मुझे कीमत से आज़माया!
-- धीर (धीरेन्द्र)...,


Friday, 26 May 2017

व्यक्तित्व

हम क्या हैं, ये हमें समाज नहीं बताता,
हमारा व्यक्तित्व समाज को दर्शाता है!
-- धीर (धीरेन्द्र).., 



Thursday, 25 May 2017

दस्तूर जिंदगी का

चुनौतियां कैसी भी हो,
उनको दस्तूर जिंदगी का समझ के स्वीकार लें!

नकारने वाले लोगों को,
समाज ज्यादा समय तक नहीं स्वीकारता!

जब तक आप में क्षमता है,
कोशिश तब तक करें!

कोशिश को देखकर
क्षमता अपने आप बढ़ने लगती है!

सिर्फ़ जीत को लक्ष्य रखना ही जिंदगी नही है!
हार को स्वीकारना भी एक गुण है!

हार इतना सिखाती है जिंदगी में,
उतना जीत की चाह रखने वाले नही सीख पाते हैं!

अनुभव एक मुसाफिर की तरह है,
जो जिंदगी भर हमारे साथ चलता है!

अगर मुश्किलों से हार भी गये आप,
पर खुद से कभी नही हारना!

खुद को जीतने वाला ही,
एक दिन दुनिया को जीतता है!
© धीर (धीरेन्द्र)..,

Wednesday, 24 May 2017

आज और अतीत

जिसे देखो, आज को बदलने की चाह रखता है,
ज़रा आज में जी कर देख ले मुसाफिर,
जमाना अक्सर अतीत की बात करता है!
-- धीर (धीरेन्द्र)...,


Tuesday, 23 May 2017

नाम मोहब्बत में

कोई अब बदनाम कर लो हमें,
मोहब्बत में हमने बहुत नाम कमा लिया!

अब तो आकर थाम लो हमें,
तोड़ कर खुद को, तुझ से जोड़ लिया!

करीब से आकर अब जान लो हमें,
बरसों से दिलों ने दूरी को जिंदगी का दस्तूर ही मान लिया!

इस तन्हा को हमसफ़र बना के देख लो,
मुझे तो जिंदगी ने तन्हा मुसाफिर ही जान लिया!

कोई अब बदनाम कर लो हमें,
मोहब्बत में हमने बहुत नाम कमा लिया!
-- धीर (धीरेन्द्र)..,


Monday, 22 May 2017

आँखों की नमी

ऐ अश्क़ ना बरस आज ही, क्या पता कल का?
हो ज़रूरत तेरी साथ की,
कही ये नमी आँखों को फिर से पत्थर ना बनाये!
-- धीर (धीरेन्द्र)..,




सोच का स्तर

दोस्ती जमाने से रखो,
पर सीखो उन्ही लोगों से,
जिनकी सोच एक पैमाने की तरह हों.!
-- धीर (धीरेन्द्र) ..,

Saturday, 20 May 2017

वजह


जो दर्द से गुजरता है जिंदगी में,
वो ज़ख्म भले ही भूल जाए,
पर दर्द जख्मों की वजह कभी नही भूलता !
-- धीर (धीरेन्द्र)...,


Thursday, 18 May 2017

हालात

हालात इंसान को नहीं,
उसके सगे संबंधी उससे ज्यादा बुरा बनाते हैं!
-- धीर (धीरेन्द्र)..,


अपना

तन्हाइयों में अक्सर लोग मुझे याद कर लेते हैं!
असल मायनों में वही अपना है जिंदगी में,
जो दुनियाँ की भीड़ में होकर भी,
अपनों को याद कर लेते हैं!
-- धीर (धीरेन्द्र)..,

शायद

भिगो ले खुद को बारिश में आज,
शायद, जिंदगी के पन्नों की स्याही धूल जाए!

लिख ले फिर से खुद को आज,
शायद, कोई भुला बिसरा याद आए!

आजमा ले हुनर जिंदगी का मुसाफिर,
शायद, ये वक्त दो बार, ना आये!

मिटा ले दिलों की दूरियाँ अभी भी,
शायद, कोई रोज़ वो तुझ से बिछड़ जाये!

तराश ले खुद को आज में,
शायद, कल तुझे समझ पाए!

मिटा ले, गुमान दिल से,
शायद, कल तेरे और करीब आए!

जी ले जिंदगी आज में,
शायद, ये आज फिर ना आए!

भिगो ले खुद को बारिश में आज,
शायद, जिंदगी के पन्नों की स्याही धूल जाए!
-- धीर (धीरेन्द्र)...,



Wednesday, 17 May 2017

खुद के करीब जिंदगी में

बदल जाती है अक्सर पल में जिंदगी,
गर हर पल खुद के करीब रहो तो!

मिट जाते हैं अक्सर फासले,
गर आप अपनी सोच के करीब रहो तो!

गम भी बहार ले आते हैं,
गर आप जिंदगी में खुश रहो तो!

मुश्किलें आसान हो जाती हैं,
अगर आप तरीके बदल लो जिंदगी में!

सफ़र भी कट जाता है अक्सर,
गर सपनों को हम सफ़र बना लो जिंदगी में!

बदल जाती है अक्सर पल में जिंदगी,
गर हर पल खुद के करीब रहो तो!
-- धीर (धीरेन्द्र)..,

Monday, 15 May 2017

आज रोना आया

खुश हूँ आज,
चलो रोना आया!

खाली था वर्षों से दिल,
बस बातों-बातों में भर आया!

नादान था अब तक,
पर आज जिंदगी ने जीना सिखाया!

भूल गया था खुद को,
गैरों के करम से, आज खुद को समझ पाया!

पथरा गई थी कई अरसे से आँखें,
आज भर आयी, तो खुद को, खुद के और करीब पाया!

खुश हूँ आज,
चलो रोना आया!
-- धीर (धीरेन्द्र)