Check out my book on YourQuote. Recently published with YourQuote. click the link: https://www.yourquote.in/dhirendra-bisht-de4h/books/kuch-is-trh-jindgii-ck9

Tuesday, 17 November 2015

"बेटी एक वरदान"

बेटी एक वरदान है।
समाज का कल्याण है।
बेटी एक आस है,
देवी का वास है।

बेटी ही वृद्धि है,
धन और समृद्धि है।
भ्रूण हत्या पाप है,
समाज का अभिसाप है।

आओ मिलकर हाथ बढ़ाये,
बेटी बचाओ,
अभियान चलाये।
समाज में बेटी को सम्मान दिलाये।
बेटी एक वरदान है।

उन पापियों का नाश करें,
समाज से पर्दाफ़ाश करें।
बेटी एक वरदान है,
समाज का कल्याण है।

बेटी एक गौरव है।
समाज का सौरभ है।
बेटी हो तो सब सुख चैना,
बिन बेटी के जग है सुना।
बेटी एक वरदान है।
समाज का कल्याण है।
© धीरेन्द्र सिंह बिष्ट

No comments:

Post a Comment