
फूलों से मैने हँसना सीखा।
नन्हे पेड़ों से आगे बढ़ना सीखा।
खेतों से मेहनत करना सीखा।
फसलों से गर्व करना सीखा।
फूलों से मैने हँसना सीखा।
पापा से परिश्रम करना सीखा।
माँ से प्यार करना सीखा।
लोगों से आगे बढ़ना सीखा।
फूलों से मैने हँसना सीखा।
पुस्तक से मार्गदर्शक बनना सीखा।
अध्यापक से ज्ञान बटना सीखा।
मित्रों से मिलकर रहना सीखा।
फूलों से मैने हँसना सीखा।
© धीरेन्द्र सिंह बिष्ट
No comments:
Post a Comment